JJohar36garh News|जांजगीर-चांपा जिला में हाई स्कूल/हायर सेकेंडरी स्कूल की परीक्षाओं के लिए कलेक्टर यशवंत कुमार ने प्रश्न पत्र, उत्तर पुस्तिकाएं और गोपनीय सामग्री वितरण के लिए तहसीलदार अतुल वैष्णव को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया है। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर द्वारा आयोजित हाई/स्कूल हायर सेकेंडरी परीक्षा 15 अप्रैल एवं 3 मई 2021 से आयोजित की जा रही है। परीक्षाओं के प्रश्न पत्र, उत्तर पुस्तिकाएं एवं गोपनीय सामग्री 7 अप्रैल को सामग्री वितरण केंद्र शाला उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जांजगीर क्रमांक -2 खोखरा भांठा में आएगी। जिसका वितरण 9 अप्रैल को प्रातः 10 बजे से जिले के बाहरी परीक्षा केंद्रों के केंद्राध्यक्षों को एवं 10 अप्रैल को प्रातः 10 बजे जिला मुख्यालय के स्थानीय परीक्षा केंद्रों के केंद्राध्यक्षों को वितरित की जावेगी। वितरण व्यवस्था एवं केंद्रीय मूल्यांकन हेतु अतुल वैष्णव प्रभारी तहसीलदार जांजगीर को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। उनका मोबाइल नंबर 9406216885 है।