पामगढ़ में फर्जी आदेश बता कर किसानों से लाखों वसूलने वाला प्रबंधक गिरफ्तार

JJohar36garh News|जांजगीर जिला पामगढ़ के लगरा धान सोसायटी में किसानों को गलत जानकारी देकर लाखों रुपए हजम करने वाले प्रबंधक व सहयोगी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है| उनके खिलाफ मुलमुला थाना में धारा 409, 420, 34 तहत मामला दर्ज़ है |  मिली शिकायत के बाद जाँच में सही पाए जाने के बाद यह कार्यवाही की गई |

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुलमुला थाना के ग्राम लगरा सेवा सहकारी समिति पंजीयन क्रमांक 1043 के प्रभारी संस्था प्रबंधक गौरी शंकर पटेल और सुशील पटेल ने समिति में आने वाले ग्राम लगरा, सिल्ली, हेडसपुर, मुड़पार, भलवाही, पचरी के किसानों को गलत जानकारी दी| आरोपी द्वारा किसानों को कहा गया की अप्रैल और मई 2019 सरकार के द्वारा ऋण लेने हेतु पूर्व में जमा की गई हिस्सा राशि देना होगा| इस प्रकार प्रबंधक ने सैकड़ों किसानों से हिस्सा/ अमानत के रूप में लाखों रुपए की अवैध वसूली की गई | जिसकी शिकायत के बाद जॉच अधिकारियों ने मामले की पड़ताल की| जाँच में शिकायत के सही पाए जाने के बाद पुलिस ने दोनो को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया|

See also  छत्तीसगढ़ के आंगनबाड़ी केंद्रों में चल रहीं पोषण गतिविधियां, जशपुर पहले पायदान पर