रायपुर की कोविड अस्पताल में बेड फूल, आईसीयू में भी नहीं बची जगह

JJohar36garh News|राज्य में कोरोना संक्रमण में फिर तेजी आ गई है। कोरोना 2.0 में मृत्यु दर पहले के मुकाबले ज्यादा है। रायपुर और दुर्ग का हालत दिन-प्रतिदिन बदतर होती जा रही है। रायपुर के अस्पतालों में अब बेड खाली नहीं बचे हैं। एम्स और मेकाहारा के साथ-साथ माना के कोविड अस्पताल भर चुके हैं। वहीं वेटिंलेंटर और आक्सीजन बेड में जगह नहीं बची है, आईसीयू में भी जगह नहीं बची है।

कोरोना की खतरनाक रफ्तार के बीच जिला प्रशासन ने रायपुर के 5 कॉलेज और हास्टलों को आइसोलेशन और कोविड सेंटर बनाने के लिए अधिगृहित किया है। जिन हास्टल और कॉलेज को अधिगृहित किया गया है, उनमें आयुष विश्वविद्यालय नया रायपुर, नया रायपुर के सेक्टर 40 स्थित होटल मैनेजमेंट, वीआईपी रोड स्थित वूमेन हॉस्टल, प्रयास महिला छात्रावास गुढ़ियारी, प्रयास बालक छात्रावास सड्डू शामिल हैं। रायपुर नगर निगम को कोविड केयर सेंटर व आईसोलेशन वार्ड तैयार करने के लिए नोडल एजेंसी बनाया गया है। नगर निगम रायपुर,  स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर सेंटर तैयार करेगा।

See also  शराब दुकान के सुुपरवाइजर और सेल्समेन ने लगाया करोड़ों रुपए का चूना