पामगढ़ में मॉर्निंग वॉक पर निकले ब्यक्ति को अज्ञात वाहन ने मारी ठोकर, मौके पर ही मौत

JJohar36garh News|जांजगीर जिला के पामगढ़ मेहँदी और राहौद के शरहद पर आज तड़के मॉर्निंग वॉक पर निकले एक ब्यक्ति को अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी| जिससे ब्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई| आक्रोशित लोगों ने चक्काजाम करने की कोशिश की, जिसे मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने शांत कराया| जिसके आगे की कार्यवाही की गई|

घटना शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के ग्राम महेंदी की है| यहां स्थाई निवासी मनोज बंजारे पिता नथ राम बंजारे 45 वर्ष प्रतिदिन की तरह सुबह 4:30 बजे के आसपास मेंहदी राहौद रोड में मॉर्निंग वॉक पर निकला था| जिसे इंदिरा गाँधी कॉलेज के सामने किसी अज्ञात वाहन ने पीछे से ठोकर मार दी, जिससे मनोज उच्छल कर सड़क किनारे दुकान की होडिंग के बीच में जा गिरा, जिससे घटना स्थल पर ही युवक की मौत हो गई| मृतक के सिर, कमर, हाथ सहित अन्य जगहों पर चोट के निशान थे| रीढ़ की हड्डी भी टूटने की संभावना बताई जा रही है|

See also  छत्तीसगढ़ में आज बारिश के संकेत, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

घटना  के बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए, सूचना मिलते ही तहसीलदार शेखर पटेल मौके पर पहुंचे और आक्रोशित लोगों से बात कर मामले को शांत कराया| शिवरीनारायण पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ धारा 304-A के मामला दर्ज कर शव को पोस्ट मार्डम के लिए भेज दिया है |