दो टुकड़ो में मिला युवक का शव, क्षेत्र में मचा हड़कंप, जाँच में जुटी पुलिस

JJohar36garh News|छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिला के एक युवक का शव दो टुकड़े में मिला है | खबर से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई है| सुचना पर पहुंची पुलिस हत्या का मामला दर्ज़ कर जाँच में जुटी हुई है|

मिली जानकारी के अनुसार राम कुसमी के 25 वर्षीय युवक कमलेश मनहरे की लाश उसके गाँव से लगभग सात किलोमीटर दूर ग्राम पहंदा के पास मिलने से पलारी क्षेत्र मे सनसनी फैल गयी है। लाश दो भागो मे विभक्त है जिसमे सिर को धड़ से अलग कर दिया गया है। घटना की सूचना पर पलारी थाना प्रभारी सी आर चंद्रा अपनी टीम के साथ घटनास्थल पहुँचकर मामले की जाँच मे जुटे है। फिलहाल हत्या का कारण अज्ञात है पुलिस थाना क्षेत्र के ग्राम पहंदा मे नहर किनारे खेत मे लाश पडी थी। हत्या किसी धारदार हथियार से किया गया तथा हत्या मे एक से अधिक लोगो के शामिल होने का शक है।

See also  ननों को राहत: NIA कोर्ट से जमानत, तस्करी और धर्मांतरण के आरोपों को बताया झूठा

पलारी थाना प्रभारी सी आर चंद्रा ने घटना से पुलिस अधीक्षक को अवगत कराया तथा उनके दिशा निर्देश पर डाग स्कवॉड की टीम भी पहुंची है वही फोरेंसिक एक्सपर्ट भी बुलाया गया है। घटना के सबंध मे एस डी ओ पी सिद्धार्थ बघेल ने बताया कि ग्राम कुसमी के कमलेश मनहरे की लाश पहंदा के पास नहर किनारे खेत मे मिली है जिसका सिर धड़ से अलग है। घटना स्थल को देखने पर प्रथम दृष्टया हत्या का मामला है। पुलिस मामले की सभी पहुलओं को ध्यान मे रखकर जाँच कर रही है। हत्या का आरोपी शीध्र ही पुलिस की गिरफ्त मे होगा।