नहर में डूबने से बच्चे की मौत, जांजगीर जिला की घटना

JJohar36garh News|जांजगीर जिला में नहर में नहाने गई 12 वर्षीय बच्ची की डूबने से मौत हो गई। पामगढ़ पुलिस ने हॉस्पिटल की सूचना पर मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पामगढ़ पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना मूलमुला थाना क्षेत्र के ग्राम बनाहिल की है। आज सुबह 10 : 30 बजे के आसपास कंचन केवट पिता रामेश्वर केवट उम्र 12 वर्ष अपने पड़ोसी के साथ नहर में नहाने गई थी|  नहाने के दौरान बच्ची पानी में डूब गई | काफी देर ढूंढने के बाद बच्ची मौके से लगभग 100 मीटर दूर मिली|  परिजनों ने उसे पामगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया सूचना पर पहुंची पामगढ़ पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।

See also  वरिष्ठ पत्रकार आर. कृष्णा दास बने मुख्यमंत्री के सलाहकार