JJohar36garh News|जांजगीर जिला के पामगढ़ में पिछले साल से विवादों में घिरे कांप्लेक्स को आखिरकार प्रशासन ने अपने कब्जे में ले लिया। दुकानों को खाली कराने के लिए दुकानदारों को पूर्व में ही सूचना दे दी गई थी | जिसमे सभी दुकानदारों को दुकान खाली करने 9 तारीख तक का समय दिया गया था| तय सीमा बीत जाने के बाद आज प्रशासन की टीम पूरे लाव लश्कर के साथ मौके पर पहुंची| जिसके बाद सभी दुकानों पर ताला जढ़ते हुए उन्हें सील कर दिया गया।
पामगढ़ एसडीएम करुण डहरिया आज सुबह तहसीलदार, नायब तहसीलदार, आरआई, पटवारी सहित तीन थाना के प्रभारी व भारी पुलिस बल के साथ ससहा रोड स्थित विवादित कांप्लेक्स के पास पहुंचे। इससे पहले आज सुबह से ही सभी दुकानदारों ने दुकानों को खाली कर दिया था। प्रशासन की टीम ने सभी दुकानों में ताला लगा कर सील कर दिए। साथ ही सभी दुकानों में पत्र चस्पा कर दिया।
मौके पर एसडीएम करुण डहरिया तहसीलदार जयश्री पथे आरआई यादव तहसील के पटवारीगढ़ थाना प्रभारी ओम प्रकाश कुर्रे, पामगढ़ निरीक्षक रविंद्र अनंत, शिवरीनारायण एवं विभिन्न थानो के पुलिस बल मौजूद थे।
https://johar36garh.com/chhattisgarh-news/sdm-ka-atihasik-faisala/