पामगढ़ की सृष्टि अमेरिका से करेगी एमबीए

JJohar36garh News|जांजगीर जिला पामगढ़ के ग्राम बारगांव की रहने वाली सृष्टि शर्मा एमबीए की पढ़ाई अब अमेरिकन से करेगी| सृष्टि प्रथम प्रयास में ही अमेरिका के कूवांटिक स्कूल आफ बिजनेस एंड टेक्नोलॉजी में एमबीए के लिए चयन हुआ है| इसके संस्था ने उनके प्रोफाइल को देखते हुए पांच लाख की स्कॉलरशिप भी दिया है  |सृष्टि अमेरिकन समूह की कंपनी अबेकस ई लिमिटेड बेंगलुरू में प्रोडक्ट मैनेजर के पद पर पदस्थ है |
सृष्टि शर्मा की प्रारंभिक शिक्षा राजधानी रायपुर के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान सालेम  इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल में हुई| इंजीनियरिंग की शिक्षा के प्रतिष्ठित रूंगटा  कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी से हुई |अपने शैक्षणिक गतिविधियों के दौरान ही उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक एवं कंप्यूटर से संबंधित रोजगार उन्मुख कई पाठ्यक्रम का कोर्स कर लिया था |बचपन से ही मेधावी अनुशासित समय की पाबंद अपने अधिकारों व कर्तव्यों के लिए सजग रहने वाली सृष्टि ने महज 21 वर्ष से कम उम्र में ही दी की डिग्री इलेक्ट्रॉनिक्स टेलीकम्युनिकेशन में बी टेक आनरस लेकर अबेकस ई लिमिडेट  में प्रोडक्ट एनालिस्ट शुरू में प्राप्त कर ली थी समयानुसार अनेक पाठ्यक्रम करते हुए अपने आप  को  भी अपग्रेड करती रहती हैं |सृष्टि ने सफलता का जो  ने पायदान चढ़ा उसके बाद कभी मुड़ कर पीछे नहीं देखा | अपने मित्रों में काफी लोकप्रिय रही, सामाजिक सांस्कृतिक पारिवारिक गतिविधियों में भी हमेशा अपनी श्रेष्ठता सिद्ध किया| वर्तमान कोरोना काल में   छत्तीसगढ़ गुजरात एवं कर्नाटका में  सक्रिय रही| सृष्टि शार्प  रिपोर्टर समूह के छत्तीसगढ़ राज्य ब्यूरो प्रमुख एवं आर्यावर्त  ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी संजीव शर्मा पामगढ़ बार गांव वाले एवं छत्तीसगढ़ी भाषा विद् राजभाषा से सम्मानित साहित्यकार तथा आर्यावर्त ब्राह्मण महासभा के प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती गीता शर्मा की इकलौती सुपुत्री हैं

See also  CG : पहली पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला, बचाने आई बेटी पर भी किया वार, दोनों गंभीर हालत में भर्ती