मछली खाकर सोए एक ही परिवार के 3 की मौत, 1 गंभीर

JJohar36garh News|छपरा से मंगलवार की सुबह एक बड़ी और दु:खद खबर आई। यहां दरियापुर थाना क्षेत्र के सदवारा में रात को मछली खाकर सोए एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। गंभीर रूप से बीमार एक बच्‍चे को पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। मरने वालों में पिता-पुत्र और भतीजा शामिल हैं।

बताया जा रहा है इस परिवार में रात के खाने में मछली बनी थी। भोजन के बाद परिवार के सदस्‍य सोने चले गए लेकिन कुछ देर बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी। परिवार के सदस्‍य कुछ समझ पाते इससे पहले ही दो लोगों ने दम तोड़ दिया। गंभीर रूप से बीमार घर के मुखिया को आनन-फानन में पीएमसीएच ले जाया लेकिन उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। मंगलवार की सुबह उनकी भी मौत हो गई। मछली खाने से परिवार के एक अन्‍य बच्‍चे की हालत भी गंभीर है। उसका पीएमसीएच में इलाज चल रहा है।

See also  यूपी में अलर्ट! अगले 7 दिनों तक छाया रहेगा घना कोहरा, उत्तर भारत में बढ़ेगी कड़ाके की ठंड

आशंका जताई जा रही है कि परिवार ने रात में जो मछली खाई वो किसी वजह से जहरीली हो गई। नतीजतन पूरा परिवार फूड प्‍वाइजनिंग का शिकार हो गया। मंगलवार की सुबह-सुबह एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत से पूरे सदवारा क्षेत्र में शोक का माहौल है।