पामगढ़ में दो पत्रकार समेत पूर्व सरपंच गिरफ्तार, जान से मारने की धमकी व खबर चलाने के नाम से मांगे थे पैसे

JJohar36garh News|जांजगीर जिला पामगढ़ में सरपंच की शिकायत पर पामगढ़ पुलिस ने आज दो पत्रकार समेत पूर्व सरपंच को गिरफ्तार किया है। वर्तमान सरपंच ने तीनों के खिलाफ जान से मारने की धमकी और खबर नहीं चलाने की आवाज में पैसे की मांग करने की शिकायत की गई थी। मामला ग्राम पंचायत कमरीद का है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम कमरीद की सरपंच पुनीता प्रजापति ने पामगढ़ थाना में शिकायत दर्ज कराई थी कि पूर्व सरपंच जगत राम गॉड उर्फ जग्गा ने जान से मारने की धमकी देते हुए पंचायत सचिव सहित उठा लेने की धमकी दी गई थी। वहीं इसी मामले को नहीं छपवाने की आवाज में शुभम मिश्रा और सत्य ओमप्रकाश कश्यप सरपंच से मुलाकात की। यह दोनों अपने आप को टीवी रिपोर्टर बताते हुए सरपंच के घर पहुंचे और ₹5000 की मांग करने लगे जब सरपंच ने इन्हें ₹5000 नहीं दिए तो उन्हें अपमानित करने की नियत से खबर चला दी। शिकायत के बाद पुलिस ने तीनों के खिलाफ धारा 384, 506, 34 के तहत अपराध दर्ज कर लिया। पामगढ़ पुलिस ने जांच के दौरान पाया कि यह दोनों पत्रकार जनसंपर्क से अति मान्यता प्राप्त नहीं है । दोनों पत्रकारों के खिलाफ पूर्व में भी थाना शिवरीनारायण में आपराधिक मामले दर्ज हैं। जिसके बाद तीनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर रिमांड पर भेज दिया है।

See also  छात्राओं के साथ 5 शिक्षकों का अश्लील हरकत, प्रेक्टिकल के नाम पर करते थे परेशान