हॉस्पिटैलिटी और होटल मैनेजमेंट प्रशिक्षण योजना के तहत आवेदन 10 अगस्त तक

JJohar36garh News|हॉस्पिटैलिटी और होटल मैनेजमेंट प्रशिक्षण योजना के तहत अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के युवक/युवतियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।  पात्र इच्छुक अभ्यर्थी 10 अगस्त सायं 05 बजे तक निर्धारित प्रपत्र में आवेदन सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास कार्यालय में प्रस्तुत कर सकते हैं। आवेदन का प्रारूप विभाग की वेबसाईट www.tirbal.cg.gov.in और जिले की वेबसाईट https://janjgir-champa.gov.in  से डाउनलोड कर सकते है। विस्तृत जानकारी के लिए सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

See also  शहीद वीर नारायण सिंह संग्रहालय में बन रही ब्रिटिश कालीन जनजाति विद्रोह की झांकी