पामगढ़ मुख्यालय के कार्यालयों व चौक-चौराहों में ध्वजारोहण कर मनाया आजादी का जश्न

JJohar36garh News|जांजगीर जिला के पामगढ़ मुख्यालय के कार्यालयों व चौक-चौराहों में ध्वजारोहण कर आजादी का जश्न मनाया गया |

एसडीएम कार्यालय पामगढ़ में एसडीएम करुण डहरिया ने ध्वजारोहण किया है। इस दौरान तहसील कार्यालय के अधिकारी कर्मचारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित थे|

पामगढ़ तहसील न्यायालय में प्रथम न्यायाधीश व्यवहार न्यायालय श्री अंशुल मिन्ज  ने  ध्वजारोहण किया साथ में उनके धर्मपत्नी भी शामिल थी इस दौरान  एसडीएम पामगढ़ करूण  डहरिया एवं अधिवक्ता संघ साथ ही न्यायालय के कर्मचारी उपस्थित थे।

डॉ अम्बेडकर चौक पामगढ़ में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर चिकित्साधिकारी  डॉ हेमंत लहरे जी एवं क्षेत्रीय बन्धुओ  के द्वारा संविधान निर्माता बाबा साहब जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के पश्चात ध्वजारोहण किया गया। इस दौरान हृदय अनंत अजय दिव्य  दिनेश खरे राजेश बघेल राम विश्वास सोनकर, राजा नोर्गे राजा रात्रे, अजय वर्मा, शनि सूर्यवंशी  राजकुमार दिनकर अनिल जांगड़े उपस्थित थे

विश्राम गृह पामगढ़ में इंजीनियर  डी.सी दिनकर के द्वारा ध्वजारोहण किया गया इस दौरान कर्मचारी  फीनेंद्र कर्ष,  संजय चंद्रा  धर्मेंद्र  भूपेंद्र बर्मन  जय कश्यप  राकेश बंजारे उपस्थित थे|

See also  उत्तर-पूर्वी छत्तीसगढ़ का अनोखा पर्यटन: जशपुर के चाय बागान और सोगड़ा आश्रम की खूबसूरती

पीडब्ल्यूडी कार्यालय में एसडीओ  डी.एस धुर्वे ने ध्वजारोहण किया इस दौरान कार्यालय के  अधिकारी कर्मचारी  उपस्थित थे|

ग्राम पंचायत पामगढ़ द्वारा पंचायत भवन में सरपंच तेरस राम यादव, उप सरपंच प्रतिनिधि दिनेश खरे, रोजगार सहायक प्यारे बंजारे, पूर्व शिक्षक एचपी खरे सहित पंच व ग्रामीण मौजूद थे |

स्वर्गीय बहोरिक लाल सूर्यवंशी चौक पामगढ़ में  इस अवसर पर मनोज खरे, रामचंद्र दिनकर, रमेश खरे,  दिनेश  थावाईत, शकुन साहू,  दिनेश खरे, रोहित खरे, राजेंद्र डीआजी जवान, तारकेश्वर लहरे, राजा नोरगे, सुमित रात्रे  पंचगढ़ एवं पामगढ़ क्षेत्र के वरिष्ठ जन उपस्थित थे  इस दौरान स्कूली बच्चों एवं  राहगीरों को चौक पर प्रसाद का वितरण किया गया।