CG : हाथी दौड़ा और चलती बाइक से सूंड में लपेट कर पीछे बैठी महिला को खींचा और कुचल दिया

JJohar36garh News|छत्तीसगढ़ के जशपुर में सोमवार सुबह एक हाथी ने बाइक सवार महिला को कुचलकर मार डाला। महिला अपने पति के साथ जा रही थी। हाथी उसके पीछा दौड़ा और चलती बाइक से सूंड में लपेट कर खींच लिया। महिला के पति ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। हाथी ने उसकी बाइक को भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। इससे पहले हाथी ने एक अधेड़ महिला पर हमला कर उसे भी घायल कर दिया है। मामला तपकरा रेंज का है।

जानकारी के मुताबिक केरसई के बरटोली निवासी रामकुमार सोमवार सुबह करीब 6.30 बजे अपनी पत्नी खिज्मती बाई के साथ बाइक से गुड़ खरीदने के लिए केरसई जा रहा था। अभी वे गोठान के जंगल में पहुंचे ही थे कि एक दंतैल(टस्कर) हाथी उनके पीछे दौड़ा और बाइक पर पीछे बैठी खिज्मती बाई को सूंड से पकड़ कर खींच लिया। अचानक हमले से घबराकर राजकुमार भी बाइक सहित गिर पड़ा। इसके बाद हाथी ने खिज्मती को कुचल दिया।

See also  आजादी के समय मुसलमानों को पाकिस्तान भेज दिया गया होता तो तौकीर रजा पैदा भी नहीं होते -गिरिराज सिंह

राजकुमार ने किसी तरह वहां से भागकर अपनी जान बचाई। इस दौरान हाथी ने उसकी बाइक को बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया। बताया जा रहा है कि इससे पहले इस हाथी ने रायमुंडा गांव में एक अन्य महिला सुखो बाई (50) पर हमला कर उसे घायल किया है। उसे इलाज के लिए नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम हाथियों को खदेड़ने में लगी है।

बताया जा रहा है कि केरसई के आसपास के जंगल मे 3 हाथी मौजूद हैं। महिला को कुचलने के बाद दंतैल आक्रामक हो चुका है। प्रदेश में लगातार ऐसे मामले सामने आ रहे हैं। प्रदेश में पिछले 3 सालों के दौरान 200 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि ग्रामीणों के बचाव के लिए करंट लगाए जाने के कारण कई हाथियों की भी जान जा चुकी है। खासकर रायगढ़, धरमजयगढ़, कोरबा, महासमुंद, जशपुर के इलाके सबसे ज्यादा प्रभावित हैं।

See also  दुर्ग में इलाज़ के दौरान प्रसूता की मौत, डॉक्टर पर लगया लापरवाही का आरोप, परिजन पहुंचे हॉस्पिटल