छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में भारी बारिश होने के संकेत, कई सिस्टम सक्रिय

JJohar36garh News|प्रदेश में मानसून की गतिविधियां मजबूत होने लगे हैं। अगले 3 दिनों तक यानी 17 से 19 अगस्त तक राज्य में कई इलाकों में भारी बारिश होने के संकेत हैं। रायपुर संभाग के सभी जिले बारिश से प्रभावित रहेंगे। अगस्त में अब तक शांत रहा मानसून फिर सक्रिय हो रहा है।

प्रदेश में इस समय बारिश की जरूरत है। कई इलाकों में पानी के बिना फसल जलने की स्थित में पहुंच रही है। हालांकि उत्तरी और दक्षिणी हिस्से में मौसम का व्यापक असर नहीं दिखेगा। मौसम की गतिविधियां मुख्य रूप से मध्य छत्तीसगढ़ को प्रभावित कर रही हैं। सोमवार को दोपहर में दुर्ग, राजनांदगांव और माना एयरपोर्ट में जमकर बारिश हुई। राजधानी में भी दोपहर बाद से बारिश हो रही है। मौसम विज्ञानियों का कहना है पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य के दक्षिणी हिस्से में अच्छी वर्षा हुई।

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा के अनुसार मानसून द्रोणिका का पश्चिमी छोर हिमालय की तराई में और पूर्वी छोर हरदोई, पटना, जमशेदपुर, पारादीप और उसके बाद दक्षिण-पूर्व की ओर पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी तक है। एक निम्न दाब का क्षेत्र पश्चिम-मध्य और उससे लगे उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी, तटीय ओडिशा और तटीय आंध्रप्रदेश के ऊपर है।

See also  कैबिनेट मंत्री देवांगन ने वृद्धजनों को किया सम्मानित