त्वचा को हेल्दी और ग्लोइंग रखता है दूध

JJohar36garh News|हम सभी दूध के अनेकों फायदों के बारे में जानते हैं. इसमें कई सारे पोषक तत्व होते हैं जो शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी है. दूध में कैल्शियम की भरपूर मात्रा होती है जो हड्डियों को मजबूत बनाने मे मदद कतरता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि दूध त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है.

पहले के समय में त्वचा को खूबसूरत और जवां रखने के लिए दूध का इस्तेमाल किया जाता है. कई कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स में दूध मॉश्चराइजिंग एजेंट की तरह काम करता है. अगर आप बेबी सॉफ्ट स्किन चाहती हैं तो दूध का इस्तेमाल कर सकती हैं. आइए बिना देर किए जानते हैं दूध का इस्तेमाल स्किन केयर में कैसे कर सकते हैं.

1. डी टैनिंग मिल्क मास्क

दूध सेहत के साथ – साथ त्वचा के लिए भी फायदेमंद है. इसमें लैक्टिक एसिड होता है जो डेड स्किन सेल्स से छुटकारा दिलाने में मदद करता है. ये त्वचा को धीरे- धीरे एक्सफोलिएट करता है. दूध का इस्तेमाल टैनिंग को दूर करने में मदद करता है. दूध को टोनर के रूप में इस्तेमाल करने के लिए टमाटर के रस का इस्तेमाल कर सकते हैं. डी टैनिंग मिल्क मास्क बनाने के लिए आपको 2 से 3 बड़े चम्मच दूध, 2 से 3 चम्मच टमाटर का रस चाहिए.

See also  तनाव मुक्त जीवन जीने का रामबाण उपाय

बनाने की विधि

एक कटोरी में दोनों चीजों को अच्छे से मिला लें और ब्रश का इस्तेमाल करते हुए चेहरे पर सामान रूप से फैलाएं. इस फेस पैक को 15 से 20 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर साफ पानी से धो लें. बेहतर परिणाम पाने के लिए हफ्ते में 2 से 3 बार लगाएं.

2. एंटी एजिंग मिल्क मास्क

आप दूध का इस्तेमाल एंटी एजिंग मास्क के रूप में कर सकते हैं. ये आपके त्वचा को मॉश्चराइज करने में मदद करता है.आप दूध का इस्तेमाल त्वचा की झुर्रियों को कम करने के लिए कर सकते हैं. आइए जानते हैं एंटी एजिंग मास्क बनाने की तरीका के बारे में.

सामग्री

3 बड़े चम्मच दूध
2 चम्मच दही

कैसे बनाएं

एक कटोरी में दूध और दही को अच्छे से मिलाकर गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें. इस मिश्रण को अपने चेहरे और गर्दन में लगाएं. करीब 20 मिनट के लिए पेस्ट को चेहरे पर लगाकर छोड़ दें और फिर साफ पानी से धो लें. अगर आप बेहतर परिणाम चाहते हैं तो मास्क को रातभर लगाकर छोड़ सकते हैं.

See also  20 अक्टूबर को मनाया जाएगा करवाचौथ का व्रत