Pamgarh : ससहा शराब दुकान में फिर चोरी, इस बार 9 लाख रुपए पार

JJohar36garh News|जांजगीर जिला पामगढ़ के दूर छोड़ स्थित शराब भट्ठी में एक बार फिर चोरों ने धावा बोलते हुए 2 दिन की कमाई पर हाथ साफ कर दिया है इस बार लगभग 9.30 लाख रुपए के आसपास की चोरी हुई है| घटना रक्षाबंधन के दिन की है।

जिला जाजगीर चाम्पा में अबकारी उपनिरी वृत्त पामगढ महेश कुमार राठौर ने थाना में शिकायत दर्ज़ कराई की 21/08/2021 की मदिरा की विक्रय राशि देसी मदिरा दुकान ससहा की 270560 व विदेशी मदिरा की 65730 तथा दिनांक 22/08/2021 में  देसी मदिरा की 412880 व विदेशी मदिरा की 175940 इस प्रकार कूल 925110 रूपये की चोरी हुई है | घटना के वक्त ड्यूटी में तैनात सुरक्षाकर्मी सुधीर राव था|

22 – 23 अगस्त की रात शराब दुकान के पीछे रोशनदान को तोड़कर चोर दुकान में घुसे और फ्रीज़र में रखें  रुपए चुरा ले गए | सूचना पर पहुंचे पामगढ़ पुलिस निरीक्षण कर जांच कर रही है वही एसडीओपी निकोलस खलखो ने बताया की शराब दुकान में लापरवाही बरती जा रही है| जिसकी वजह से चोरी हो रही है |  1 अगस्त को इसी शराब दुकान में चोरी हुई थी जिसमें 1 लाख 85 हजार रुपए की चोरी हुई थी | अभी उस चोरी के चोरों को पुलिस ढूंढ़ नहीं पाई है और फिर चोरी हो गई |

See also  जांजगीर जिला में बदले गए तहसीलदार, देखें किसे कहा की मिली जिम्मेदारी

https://johar36garh.com/chhattisgarh-news/sharab-dukaan-me-sendhmari-1-lakha-85-hajar/