JJohar36garh News|जांजगीर जिला के पामगढ़ में एक बालिका की करेंट लगने से मौत हो गई| परिजन उसे पामगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे है, पुलिस मर्ग कायम कर जाँच कर रही है | रात होने के कारण पोस्टमार्डम नहीं हो पाया है | घटना ग्राम बुंदेला की है |
मिली जानकारी के अनुसार मृतिका तनीषा कश्यप पिता जोगेंद्र कश्यप 11 साल की है | मृतिका के दादा रामगोपाल कश्यप ने बताया की घटना शाम 5.30 की है | बच्ची शाम को खेल कर घर आई, उसी दौरान वह सामान लेने के लिए दुकान चला गया| इधर बच्ची कूलर चालू करने की कोशिश कर रही थी और करेंट की चपेट में आ गई | जब तक परिजन उसके पास पहुंचते तब तक उसकी मौत हो चुकी थी | परिजनों द्वारा उसे पामगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया | परिजनों की सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जाँच शुरू कर दी है | रात होने के कारण पोस्टमार्डम नहीं हो पाया है, सोमवार को पोस्टमार्डम की कार्यवाही की जाएगी |