Pamgarh : पुत्र ने डंडे से की पिता की पिटाई, जाँच में जुटी पुलिस

JJohar36garh News|जांजगीर जिला के पामगढ़ में पैसा निकालने की विवाद के बाद पुत्र ने पिता की डण्डे से पिटाई कर दी| पिता की शिकायत के बाद पुलिस ने धारा 294, 323, 506 के तहत मामला दर्ज कर जाँच कर रही है |

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत झूलन निवासी संतोष कुमार दिनकरपिता चैतराम दिनकर ने पुलिस से शिकायत में बताया की गुरुवार की सूबह 07 बजे अपने घर में बैठा था|  उसी समय उसका पुत्र रघुबीर दिनकर अपनी मां से पेटी की चाबी को मांग कर पेटी को खोल रहा था|  तभी पिता ने पैसा निकालने से मना किया| जिस पर दोनों के बीच विवाद हो गया | पुत्र तैस में आकर गदी गंदी गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देते हुये हाथ मुक्का एवं हाथ में रखे डंडे से मारपीट किया|  जिससे पिता के बाया आंख के भौह के पास एवं सिर जांघ में चोट आया और खुन निकलने लगा|  फ़िलहाल पुलिस ने आरोपी पुत्र के खिलाफ धारा 294, 323, 506 के तहत मामला दर्ज कर जाँच कर रही है |

See also  बिलासपुर के दो मस्जिद को किया गया क्वॉरेंटाइन, बहार से आकर रुके है लोग, जांच के लिए 10 लोगों के ब्लड सैंपल भेजे गए