JJohar36garh News|जांजगीर जिला के पामगढ़ में एक ब्यक्ति की सीने में दर्द उठने के बाद मौत हो गई| उसे पामगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया| सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्डम के लिए भेज दिया है|
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम कमरीद निवासी सम्मेलाल जांगड़े पिता विशेषर जांगड़े उम्र 37 साल अपनी पत्नी के साथ रविवार की सुबह दशगात्र कार्यक्रम में ग्राम रसौटा आया हुआ था | इसी दौरान उसे सीने में दर्द होना शुरू हो गया| परिजन उसे पामगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे| जहाँ परीक्षण उपरांत डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया| सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्डम के लिए भेज दिया है|