JJohar36garh News|जांजगीर जिले में जिला स्तर पर 15 से 30 सितबंर 2021 तक आयुष्मान भारत पखवाडा दिवस कार्यक्रम आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर जितेन्द्र कुमार शुक्ला ने आज समय सीमा की बैठक में जिले में आयुष्मान भारत पाखवाडा के सफल संचालन हेतु अधिकारी, कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये । आयुष्मान पाखवाडा में जिले के समस्त पंजीकृत शासकीय एवं निजी चिकित्सालयों में आई.पी.डी ओ.पी.डी.के समस्त मरीजों एवं उसके परिवारजनों का निःशुल्क आयुष्मान कार्ड बनाया जायेगा। आयुष्मान अभियान के तहत जिले के च्वाइस सेटर के व्हीएलइएस के माध्यम से ग्राम पंचायत स्तर पर च्वाइस सेंटर एवं पी.डी.एस दुकानों में भी निःशुल्क आयुष्मान कार्ड बनाया जायेगा। आयुष्मान अभियान के तहत पूर्व में बनाये गये आयुष्मान कार्ड पी.वी.सी कार्ड जो व्हीएलइएस को प्राप्त हो चुके हैं, ऐसे कार्डों को कैंप लगाकर वितरण किया जावेगा।
जिले में 23 सितंबर 2021 आयुष्मान दिवस का आयोजन किया जावेगा। इस दिन विकासखंड में विकास खंड दिवस का आयोजन कर स्वास्थ्य विभाग के मैदानी कार्यकर्ताओं के माध्यम से सरपंच एवं सचिव से समन्वय कर योजना से संबंधित जानकारी प्रदाय की जावेगी।