CG : झंडा लगाने को लेकर दो गुटों में झड़प, एक- दूसरे पक्ष में जमकर पथराव, लगा धारा 144

JJohar36garh News|कवर्धा में झंडा लगाने को लेकर दो गुटों में झड़प हो गई है। जिसके बाद एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के लोगों पर पथराव कर दिया और लाठी-डंडों से हमला किया है। मामले के बढ़ने की जानकारी मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया है। प्रशासन ने शांति को कायम करने के लिए तत्काल प्रभाव से धारा 144 लगा दी है। बताया जा रहा है कि कवर्धा के मां कर्मा चौक के पास पहले से ही एक भगवा ध्वज लगा हुआ था। मान्यता है कि मां कर्मा ने भगवान श्रीकृष्ण को पाला था।

इधर, मुस्लिम आयोजन के चलते वहीं झंडे के पास में ही दूसरे गुट के लोग अपना धार्मिक ध्वज लगाने लगे। मगर, वहां मौजूद किसी आसामाजिक शख्स ने पहले से लगे झंडे को फाड दिया। इसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ और फिर देखते ही देखते मामला हाथ से निकल गया। दूसरे पक्ष के लोगों ने जमकर पथराव किया। दबंगों के आगे पुलिस शुरुआत में शांति कायम करने में असफल दिखी।

See also  सहभागिता और संवेदनशीलता के साथ विशेष पिछड़ी जनजातियों के विकास के लिए करें कार्य: मंत्री रामविचार नेताम

मामला बढ़ने की सूचना मिलते ही आस-पास के थानों से पुलिस को मौके पर रवाना कर दिया गया। साथ ही प्रशासन ने कानून व्यवस्था को संभालने के लिए तत्काल प्रभाव से धारा 144 लगा दी है।