70 साल की उम्र में पहली बार मां बनी महिला, पूरे गांव में खुशियों का माहौल

JJohar36garh News|गुजरात की एक महिला ने दुनिया की सबसे अधिक उम्र की मां बनने का दावा किया है। उसका कहना है कि वह 70 साल की उम्र में पहली बार मां बनी हैं। जीवनबेन राबरी और उनके पति मालधारी (75) ने गर्व के साथ अपना बेटा पत्रकारों को दिखाया। दंपती ने बताया कि बच्चे का जन्म आइवीएफ तकनीक से हुआ है। राबरी और मालधारी गुजरात के एक छोटे से गांव मोरा के रहने वाले हैं। राबरी ने कहा कि उनके पास कोई पहचानपत्र नहीं है, लेकिन उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि उनकी उम्र 70 साल है।

शादी के 45 सालों के बाद घर में किलकारी गूंजने की वजह से पूरे बाद घर में किलकारी गूंजने की वजह से पूरे गांव में खुशियों का माहौल है। गांव वालों का बधाई देने का तांता लगा हुआ है। 70 साल की महिला ने स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया है। डा. नरेश भानुशाली ने दंपति से स्पष्ट तौर पर कहा था कि उम्र अधिक होने और कुछ कठिनाईयों के कारण बच्चे को जन्म देना मुश्किल है लेकिन दंपती ने भगवान पर विश्वास जताया और इस असंभव और कठिन काम को संभव व आसान बना दिया।

See also  7 साल पुराने ‘तनखैया’ बयान में Azam Khan को 2 साल की सजा, अफसर को दी थी अपमानजनक धमकी

आईवीएफ तकनीक के जरिए कराया गया जन्म

2009 में दुनिया की सबसे अधिक उम्र में मां बनने का रिकार्ड यूके की एलिजाबेथ एडिनी के नाम था जिन्होंने 2009 के मई में बेटे को जन्म दिया था। बच्चे का जन्म आईवीएफ तकनीक के जरिए ही कराया गया था। यूके में 50 साल से अधिक उम्र वाली महिलाओं के लिए आइवीएफ की सुविधा नहीं थी इसके लिए एलिजाबेथ को यूक्रेन जाना पड़ा था।

हालांकि, एक अन्य भारतीय महिला एरामत्ती मंगायम्मा के बारे में माना जाता है कि वह सबसे अधिक उम्र में पहली बार मां बनीं। सितंबर 2019 में 74 साल की उम्र में उन्होंने जुड़वां बच्चियों को जन्म दिया था। राबरी और मालधारी का विवाह 45 साल पहले हुआ था।