Janjgir : रात भर ढूंढ़ते रहे जिसे उसकी सुबह नहर में मिली लाश, हत्या के पूर्व किया था पत्नी को फोन

JJohar36garh News|जांजगीर जिले के अकलतरा में युवक की हत्या कर शव नहर में फेक दिया| मृत्यु पूर्व पत्नी को बताए जगह में पुलिस और परिजन रातभर उसे तलाशते रहे, लेकिन असफल रहे, तड़के उसकी लाश बनाहिल माइनिंग नहर में मिली| मुलमुला पुलिस ने पत्नी की निशानदेही पर दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है |  उनसे पूछताछ जारी है शुक्रवार की सुबह इस मामले का खुलासा किया जाएगा|

दरअसल झलमला निवासी दोनों आरोपी सेट्ठी और हरीश सगे भाई हैं| मृतक विजय भारद्वाज भी इसी गांव का रहने वाला है |आरोपी बाइक से रात लगभग 8:30 बजे के आसपास मृतक के घर पहुंचे | दोनों के मध्य कुछ बातचीत भी हुई जिसके बाद विजय उनके साथ बाइक पर बैठाकर चला गया | कुछ घंटे बाद मृतक विजय की पत्नी को फ़ोन आया की बनाहिल – पकरिया जंगल में सेट्ठी और हरीश के उसके साथ मारपीट कर रहे है | इतना कहने के बाद फोन कट गया और मोबाइल बंद हो गया।

See also  प्राथमिक शाला में बच्चियों के यौन शोषण का गंभीर मामला आया सामने, हेड मास्टर की दरिंदगी

जिसके बाद परिजन बताए जगह पर पहुंचते हैं, और आस पास ढूंढने हैं, लेकिन उन्हें विजय कही नहीं मिला| डायल 112 को फोन पर जानकारी दी|  इसके कुछ देर बाद डायल 112 की टीम पहुंची और परिवार वालों के साथ पुनः ढूंढने का प्रयास किया| रात अधिक होने के कारण कुछ समझ में भी नहीं आ रहा था | देर रात इसकी सूचना मुलमुला थाना में दी गई | वही दोनों संदेही आरोपी भी  परिजन और पुलिस लगातार उस क्षेत्र में मृतक की तलाश करते रहे, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली| इसी दौरान मौके से बाइक की आवाज सुनाई दी जिसे पकड़ने का प्रयास भी किया गया |

सुबह जब पुलिस गांव दोबारा पहुंची तो आरोपी पकड़ में आ गए, जिन्हे पुलिस थाना लेकर पहुंची, आरोपियों ने बताया की विजय की तार से गला दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई | शव को माइनर नहर में बहा दिया| जिसके बाद शव को बरामद कर लिया गया |  हत्या की मुख्य वजह पुराना विवाद बताया जा रहा है |  यह विवाद क्या था इसका खुलासा पुलिस शुक्रवार की सुबह करेगी |

See also  Breaking : छत्तीसगढ़ में बनने जा रहा है सेंट्रल इंडिया का सबसे बड़ा अस्थाई कोविड सेंटर, राधा स्वामी सत्संग परिसर रायपुर का चयन