नशा समाज के लिए घातक, नकेल कसने होगी कार्यवाही : आईजी रतन लाल डांगी

JJohar36garh News|बिलासपुर रेंज के आईजी रतनलाल डांगी दो दिवसीय प्रवास पर जांजगीर जिला पहुंचे|  जहां आईजी ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जिले के पत्रकारों से मुलाकात की और जिले की ग्राउंड रिपोर्ट जानने की कोशिश की|  उन्होंने पत्रकारों से क्षेत्र की समस्या और दिक्कतों के बारे में पूछा उपस्थित पत्रकारों ने विभिन्न मुद्दों पर आई जी का ध्यानाकर्षण कराया जिसमें प्रमुख मुद्दा क्षेत्र में पनप रहे नशा और चोरी का था| आईजी ने नशा को समाज के लिए बहुत घातक बताया उन्होंने स्पष्ट किया कि जल्द ही इस पर कोई एक्शन प्लान बनाया जाएगा और कार्यवाही की जाएगी ताकि आने वाली पीढ़ी जितनी हो सके इस नशे से दूर रह सके । आईजी ने सभी पत्रकारों से बुधवार की सुबह 06ः00 बजे पुलिसकर्मियों के साथ योगा करने के लिए न्योता भी दिया |

आईजी रतनलाल डांगी ने क्षेत्र में बढ़ रही चोरी पर लगाम लगाने व्यवसायियों और सामाजिक संस्थाओ के सहयोग से सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएंगे ताकि अपराध और अपराधियों पर नजर रखी जा सके|  इसके साथ ही उन्होंने बताया कि महिला पुलिस कर्मियों के लिए आवास की बड़ी समस्या है जिसकी शिकायत लगातार मिलती रहती है इस मामले में सभी थाना क्षेत्रों और जिला मुख्यालय के थाने में महिला पुलिस कर्मियों के लिए आवास की व्यवस्था की जाएगी ताकि उन्हें घर और पुलिसिंग दोनों में सामंजस्य के साथ काम करने में आसानी हो। उन्होंने बताया कि जिले के पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर को अपराधिक घटनाओं को रोकने के लिए बेहतर तरीके से काम करने के भी निर्देश दिए गए हैं उन्हें कहा गया है कि जिले में उपलब्ध रिसोर्सेज का बेहतर तरीके से उपयोग कर अपराधिक मामलों में नियंत्रण लाने के प्रयास किए जाएं।

See also  सभी को शिक्षा के लिए मिलकर करेंगे काम: रमीस