Janjgir : आटोमोबाईल दुकान में लगी भीषण आग, दमकल की 3 गाड़ियां से आग बुझाने का प्रयास

JJohar36garh News|जांजगीर-चांपा जिले के चांपा नगर में रेलवे स्टेशन रोड पर संचालित आटोमोबाईल दुकान में आज दोपहर भीषण आग लग गई | जिससे लाखों का सामाने की संभावना बताई जा रही है | आग को बुझाने के लिए दमकल की 3 गाड़ियां पहुंच चुकी है | आगजनी की वजह शार्ट शर्किट बताई जा रही है।

फिलहाल फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाने के प्रयास किये जा रहे हैं। अगर आग का दायरा बढ़ता है तो अगल बगल के दुकानों और दुकान के पीछे मौजदू रिहायशी ईलाके तक भी पहुॅच सकता है जिसकी वजह से घटना एक विकराल रूप भी ले सकता है एहतियातन आस पास के इंडस्ट्री से दमकल की गाडियां बुलाई गई है और आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। घटना की सूचना पर चाम्पा थाने के टीआई मनीष परिहार पुलिस बल मौके पर मौजूद है |

See also  पूर्वांचल एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त, दो डिब्बे पटरी से उतरे