सरपंच की सरेआम पीट-पीटकर हत्या, शव को सड़क पर रखकर किया जा रहा प्रदर्शन, गांव में तनाव का माहौल

JJohar36garh News|जांजगीर-चांपा जिले मालखरौदा क्षेत्र के भूतहा पंचायत के आश्रित ग्राम छोटे रबेली में सरेआम ग्रामीणों ने पीट-पीटकर घायल कर दिया | हॉस्पिटल ले जाते समय गंभीर रूप से घायल सरपंच ने दम तोड़ दिया | सरपंच के मौत के बाद गांव में तनाव का माहौल है | आक्रोशित लोगों ने शव को सड़क पर रखकर मालखरौदा के बीरभाठा चौक के पास प्रदर्शन शुरू कर दिया है|

इस मामले में सरपंच के परिजनों ने आधा दर्जन से ज्यादा लोगों के संलिप्त होने का आरोप लगाया है, यह भी जानकारी आ रही है कि पुलिस की डायल 112 की टीम भी मौके पर बुलाई गई थी जो कि माहौल बिगड़ने के बाद वहॉ से चली गई और यह बड़ी घटना घट गई। इस पूरी वारदात को गांव के बेजा कब्जाधारियों अंजाम दिया है, पूरा मामला मालखरौदा थाना क्षेत्र का है जहॉ अब काफी तनाव की स्थिति बनी हुई है।

मिली जानकारी के मुताबिक मालखरौदा थाना क्षेत्र के भुतहा गांव के सरपंच द्वारका प्रसाद चंद्रा पिता स्व.फंदू लाल चंद्रा उम्र 50 की गांव के बेजा कब्जाधारियों ने पीटपीट कर हत्या कर दी है बताया जा रहा है कि उन पर सरेआम आधा दर्जन से ज्यादा लोगों लाठी डंडे से हमला किया, और इतना मारा की उनकी हालत गंभीर हो गई जिनको ईलाज के लिए बिलासपुर लेजाया जा रहा था इसी दौरान बीच रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। यह भी जानकारी निकलकर सामने आई है कि सरंपच ने घटना के पहले पुलिस की डायल 112 की टीम को सूचना दी थी जो कि गांव पहुॅची भी मगर माहौल बिगड़ता देख वहॉ से रवाना हो गई जिसके बाद यह बड़ी घटना घट गई। सरपंच के मौत की खबर सुनते ही क्षेत्र के सरपंच संघ के सदस्य गांव में इकटठा हो रहे हैं क्षेत्र में तनाव का माहौल है, फिलहाल मालखरौदा पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

See also  बच्चों के सामने पिता की बेरहमी से हत्या, पत्नी ने पहले नींद की गोली खिलाई, बांधे हाथ-पैर फिर दुप्पटे से गला घोंटकर की हत्या