अपहरण या साजिश ? पुलिस की जाँच जारी, नाटकीय ढंग से नर्स की घर वापसी, 2 करोड़ फिरौती की थी मांग

JJohar36garh News|छत्तीसगढ़ के कोरबा जिला में सरेआम नर्स का अपहरण के बाद सही सलामत घर वापसी किसी फ़िल्मी दृश्य की तरह रहा है| अपहरण के बाद प्रदेश भर की मिडिया इस मामले में निगाहें जमाई हुई थी | मामले की गंभीरता को देखते हुए आईजी रतनलाल डांगी तक को आधी रात सड़क पर आना पड़ा | जबकि पुलिस कप्तान भोज राम पटेल घटना के बाद से ही मोर्चा सम्हाले हुए थे|  इस बीच नर्स का सकुशल घर पहुंच जाना कई सवालों को जन्म दे रहा है| फ़िलहाल पुलिस सारे पहलुओं पर नजर जमाए हुए है| सारा मामला जाँच पूरी होने के बाद सामने आएगा|

जानकारी अनुसार पुलिस को अपहरण में शामिल दो आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल हो गई है, वहीं अपहरण के शिकार हुई महिला को भी सकुशल बरामद कर लिया गया है। अपहृत नर्स महिला का मेडिकल परीक्षण कर पूछताछ की जा रहा है। पुलिस द्वारा हालांकि इस मामले को लेकर अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि कुछ समय बाद मामले का पटाक्षेप पुलिस के द्वारा किया जाएगा। इस मामले को लेकर यह भी जताया जा रहा है कहीं अपहरणकर्ता किसी साजिश के तहत इस घटना को अंजाम तो नहीं दिए हैं और क्या महिला भी इस साजिश में शामिल थी या नहीं? यह पुलिस द्वारा जांच किया जा रहा है। सूत्रों की मानें तो अपहरण की कहानी मनगढ़त थी या सच था जिसका खुलासा पुलिस के जांच पूरी होने के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा हो पाएगा।

बताते हैं कि पुलिस की नाकेबंदी के कारण अपहरणकर्ताओं ने रात तीन बजे नर्स को रिहा कर दिया था। उसके बाद वो घर गई। फिर बच्चों के साथ सुबह कोरबा आ गई। रविवार की सुबह कुसमुंडा टीआई की टीम नर्स के घर गई घर में ताला लगा था। उसकी बेटी को फोन किया गया तो उसने मां को फोन पकड़ा दी। इस पर पुलिस हतप्रभ रह गई। इस बीच नर्स का मोबाइल बंद हो गया। मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस ने एसपी ऑफिस के कैम्पस के पास से महिला को बरामद कर लिया। उससे मानिकपुर थाने में पूछताछ की जा रही है। नर्स ने पुलिस को बताया कि अपहरणकर्ताओं ने 2 करोड़ की मांग की थी, पर पुलिस का शिकंजा कसता देख वे मेरी आँख पर काली पट्टी बांध मेरे घर के पास छोड़ भाग गए। मैं डर गई थी इसलिए बेटियों को लेकर एसपी ऑफिस के कैम्पस के पास आ गई। हालांकि, पुलिस को कुछ संदेह है और वह तह में जाने की कोशिश कर रही है।

See also  छत्तीसगढ़ में सीआरपीएफ के प्रधान आरक्षक ने खुद को गोली मारी, घटना की जांच में जुटी पुलिस