संत कालीचरण को सीजी पुलिस ने खुजराहो के होटल से किया अरेस्ट, सड़क मार्ग से लाने की तैयारी

JJohar36garh News|छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में महात्मा गांधी को लेकर विवादित टिप्पणी करने वाले कालीचरण महाराज को आज तड़के सीजी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी के मुताबिक, कालीचरण महाराज को मध्य प्रदेश के छतरपुर स्थित खजुराहो से रायपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कालीचरण महाराज को पुलिस रायपुर लेकर जाएगी।

जानकारी के मुताबिक, कालीचरण महाराज को रायपुर पुलिस ने खजुराहो के एक होटल से सुबह 4:30 बजे गिरफ्तार किया। कालीचरण महाराज को शाम 5 तक सड़क मार्ग से रायपुर लाया जा सकता है। बता दें कि छत्तीसगढ़ पुलिस ने कालीचरण महाराज को गिरफ्तार करने आधा दर्जन टीमें बनाई थीं। ये टीमें महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान सहित अन्य राज्यों में कालीचरण के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थीं। इसी बीच पुलिस को खुफिया सूत्रों से जानकारी मिली की कालीचरण महाराज खजुराहो के एक होटल में हैं और उन्होंने अपने मोबाइल बंद कर रखे हैं। जिसके बाद रायपुर पुलिस ने होटल में दबिश दी और कालीचरण को अरेस्ट कर लिया।

See also  मत्स्य पालकों के लिए सुशासन शिविर बना वरदान, आधुनिक तकनीक से मत्स्य पालन करना हुआ आसान

गौरतलब है कि 26 दिसंबर को रायपुर के धर्म संसद में महात्मा गांधी पर संत कालीचरण ने अपमानजनक टिप्पणी करते हुए उन्हें मारने वाले नाथूराम गोडसे को साष्टांग प्रणाम किया था। इस मामले को लेकर पीसीसी चीफ मोहन मरकाम ने सिविल लाइन और रायपुर निगम के सभापति प्रमोद दुबे ने टिकरापारा थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी।