CG : माँ ने अपने ही ढाई साल और 9 महीने के मासूम बच्चों को लटकाया फांसी पर फिर खुद झूली फांसी पर

JJohar36garh News|कांकेर जिले के दुधावा क्षेत्र से एक दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई है। एक माँ ने अपने ही ढाई साल और 9 महीने के मासूम बच्चों को फांसी पर लटका दिया और फिर खुद भी फांसी लगाकर जान दे दी। फिलहाल बच्चो को मारकर महिला के आत्महत्या करने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।

मिली जानकारी के अनुसार मां ने अपने ही दो बच्चों को फांसी पर लटका कर मौत के घाट उतार दिया। जिसमे से एक ढाई साल और दूसरा 9 महीने का है। फिर खुद भी फांसी लगाकर की आत्महत्या कर ली। महिला ने घर को अंदर से बन्दकर इस घटना को अंजाम दिया। घटना दुधावा चौकी क्षेत्र के मुसुरपुट्टा गांव का है। सूचना के बाद मौके पर पहुचीं पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतिका का नाम भुनेश्वरी ध्रुव पति चेतन ध्रुव उम्र 28 वर्ष है। बेटी देविका ध्रुव ढाई साल की थी और बेटा टिकेश्वर ध्रुव 11 माह का। फिलहाल बच्चो को मारकर महिला के आत्महत्या करने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।

See also  CG : दुष्कर्म पीड़िता पर थानेदार का केस वापस लेने का दबाव, जांजगीर जिला के CAF जवान पर लगा रही आरोप