पामगढ़ के एक गांव में अजब चोरी की गजब सजा, थाने जाने के बजाय स्थानीय स्तर पर निपटाया मामला

JJohar36garh News|जांजगीर जिला के पामगढ़ ब्लॉक में एक अजब चोरी की गजब सजा ग्रामीणों ने दी| इस सजा के बाद शायद कभी कोई चोरी के बारे में सोचेगा| चोरों को सबक सिखाने के लिए मंदिर से चोरी की गई घण्टी को चोरों के गले में बांध कर पूरे गांव घुमाया गया | और दोबारा चोरी नहीं करने की कसम भी दिलवाई। अब इस घटना का वीडियो  सोशल मिडिया में वायरल हो रहा है। घटना ग्राम पंचायत कोसला की है |

दरअसल पामगढ़ के कोसला गांव स्थित शनि मंदिर से दो दिन पहले घंटियां चोरी हो गई थीं। इसके बाद गांव के लोगों ने अपने स्तर पर इसकी जांच शुरू की। ग्रामीणों को पता चला कि गांव के ही मनोज साहू और विनोद यादव चोरी की हैं। इसके बाद ग्रामीणों ने दोनों को बुलाया। बताया जा रहा है कि सबके सामने दोनों आरोपियों ने चोरी की बात कबूल ली। इससे पहले भी दोनों ने शराब के नशे में चोरी की बात स्वीकार की थी, जिससे ग्रामीणों को इसका पता चल गया।

See also  तीन तलाक से परेशान महिला ने एसपी ऑफिस में खाया जहर 

इसके बाद ग्रामीणों ने दोनों को सबक सिखाने के लिए दोनों के गले में घंटी बांध दी और पूरे गांव में घुमाया। ग्रामीणों का कहना है कि इस छोटी सी बात को लेकर वे थाने जाते तो गांव की बदनामी होती, साथ ही अनावश्यक परेशानी भी होती। ऐसा करने से उन्हें सबक भी मिला और गांव के सामने उनकी पोल भी खुल गई। दोनों घंटी चोरों ने कसम भी खाई है कि वे अब ऐसा काम कभी नही करेंगे। अब इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है।