मुलमुला : सड़क पर पलटी कैप्सूल से टकराकर बाइक सवार जीजा साला की दर्दनाक मौत, परिजनों ने किया चक्का जाम

JJohar36garh News। जांजगीर जिले के अकलतरा बनाहील तिराहे के पास सड़क पर पलटी कैप्सूल से टकराकर बाइक सवार जीजा साला की दर्दनाक मौत हो गई। इससे आक्रोशित परिजनों ने सड़क जाम कर दिया है। प्रशासन की टीम आक्रोशितो को समझाने का प्रयास कर रही है, लेकिन वे मानने को तैयार नहीं है। घटना मुलमुला थाना की है।

मिली जानकारी के अनुसार नरियरा निवासी जोमश निर्मलकर अपने जीजा बिलासपुर ओखर निवासी जितेंद्र रजक के साथ रविवार की रात 1 बजे अकलतरा से परिवारिक सगाई कार्यक्रम से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान 48 घंटे पहले सड़क पर कैप्सूल वाहन पलटी थी जिससे टकराकर दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गईंघटना की सूचना पर डायल 112 की टीम पहुंची थी जहां पर दोनों मृतकों के शवो को उठाकर पामगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया हैं। वही इस घटना की जानकारी परिजनों को नहीं दी थी जहां परिजन एवं ग्रामीणों ने आक्रोशित होकर बनाहिल चौक पर चक्काजाम कर दिया है घटना की सूचना पर मौके पर मूलमुला पुलिस की टीम दल बल के साथ पहुंची है फिरहाल यहां पर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण चक्का जाम कर बैठे हैं।

See also  बस्तर में सुरक्षा एजेंसियों का खौफ, नक्सलियों के TCOC पर सन्नाटा