पामगढ़ : शराब लेने गया युवक, इधर बाइक समेत 2 मोबाईल फोन पार

JJohar36garh News|जांजगीर जिला के पामगढ़ में मदिरा दुकान शराब लेने पहुंचे युवक की बाइक समेत 2 मोबाइल फ़ोन चोरों ने पार कर दिए|  शिकायत के बाद पामगढ़ पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ धारा 379 के तहत मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है | मामला ससहा शराब भट्ठी के पास का है |

ग्राम रसौटा निवासी धर्मेन्द्र कुमार निराला पिता मोहनलाल निराला उम्र 32 वर्ष  25.04.2022 को रात्रि करीब 09-10 बजे के बीच अपने मो.सा. क्र. सीजी 11 ए यू 7636 सीबी साईन को लेकर अपने ससुराल बोहारडीह जा रहा था|  रास्ते मे ससहा शराब भट्ठी के पास शराब पीने के लिये रूक गया | जहा पर तीन अज्ञात व्यक्ति पहले से मौजूद थे|  उसने अपनी मोटर सायकल को वही पर छोड़कर शराब लेने चला गया|  वापस आकर देखा तो मेरी मोटर सायकल वहा पर नही थी|  मोटर सायकल मे लटका थैला मे रखा दो नग मोबाईल एक रियलमी-एस 8 दूसरा रियलमी-1 रखा था | चोर मोटर सायकल एवं दो नग मोबाईल को चोरी कर लेकर चले गये।

See also  दीपक जोशी ने की घर वापसी, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह की मौजदूगी में BJP में शामिल