साधु के वेश में पहुंचे दरिंदे ने घर में घुसकर 13 साल की छात्रा से किया दुष्कर्म, ग्रामीणों ने मुख्य आरोपी और उसके दो साथियों की जमकर की पिटाई

JJohar36garh News|झारखंड में एक साधु ने छठी क्लास की छात्र के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी पकड़ा गया तो लोगों ने पेर से बांधकर उसकी खबर ली। खूंटी के तोरपा थाना क्षेत्र में साधु के वेश में पहुंचे युवक ने एक घर में घुसकर 13 साल की छात्रा से दुष्कर्म किया। घटना शनिवार की है। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने मुख्य आरोपी और उसके दो साथियों को पकड़ लिया। वहीं मुख्य आरोपी को पेड़ में बांधने के बाद तीनों की जमकर पिटाई की।

सूचना मिलने पर पुलिस ने मुख्य आरोपी और उसके दोनों साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पकड़ा गया मुख्य आरोपी दीपक पांडेय लोहरदगा जिले के नदिया गांव का निवासी है। वहीं दो अन्य आरोपी अनूप पंडा और भोला पंडा बिहार के औरगांबाद जिले के नवीनगर के निवासी हैं। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है। पीड़िता छठवीं कक्षा में पढ़ती है। इस घटना ग्रामीणों में आक्रोश है।

See also  किसान सम्मान निधि : आज असम से होगी जारी 22वीं किस्त

घर-घर भीख मांग रहे थे तीनों आरोपी

साधु के वेश में तीनों आरोपी घर-घर जाकर भीख मांग रहे थे। इसी क्रम में तीनों एक घर के बाहर परिवार वालों से बातचीत करने लगे। उसी दौरान दीपक पांडेय पानी पीने के बहाने घर के अंदर चला गया और नाबालिग से दुष्कर्म करने लगा। इधर, बाहर बैठे उसके दोनों साथी नाबालिग के मां-बाप को बातचीत में उलझाकर रखे हुए थे। नाबालिग किसी तरह पीछा छुड़ाकर चिल्लाते हुए बाहर निकली। इसके बाद तीनों आरोपी भागने लगे, ग्रामीणों ने तीनों को धर दबोचा।

गांव वालों ने तीनों आरोपियों को पीटा

नाबालिग छात्रा के चिल्लाने की आवाज सुनकर गांव वालों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने तीनों आरोपियों को पकड़ने के बाद मुख्य आरोपी को पेड़ में बांध दिया। इसके बाद तीनों की जमकर पिटाई की। ग्रामीणों से सूचना मिलने के बाद पुलिस इंस्पेक्टर दिग्विजय सिंह, एसआई अकबर अहमद अली, महती बोपाई पुलिस बल के जवानों के साथ तत्काल गांव पहुंचे और तीनों आरोपियों को अपने कब्जे में ले लिया। वहीं आक्रोशित गांववालों को समझा-बुझाकर शांत कराया। इसके बाद पिटाई से घायल तीनों आरोपियों का पुलिस ने रेफरल अस्पताल में इलाज कराया।

See also  मुख्य चुनाव आयुक्त ने कांग्रेस को सुनाया, जनता ने दे दिया जवाब, EVM 100 पर्सेंट सुरक्षित