CG : बेटे की चाह में पत्नी पर खुखरी से आधा दर्जन बार वार, हॉस्पिटल में जिन्दगी और मौत के बीच संघर्ष जारी

JJohar36garh News|राजधानी रायपुर के आजाद चौक थाना (azad chowk police station) क्षेत्र में अपनी पत्नी की हत्या की कोशिश के आरोप में पकड़े गए आरोपी ने पुलिस की •पूछताछ में खुलासा किया है कि बेटा नहीं होने की वजह से उसने अपनी पत्नी पर प्राणघातक ()fatal to wife) हमला किया। उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को आरोपी ने बढ़ईपारा स्थित अपने मकान में पत्नी पर खुखरी से आधा दर्जन बार वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था।

पुलिस के मुताबिक आरोपी अशोक शर्मा को बेटे की चाह थी, बेटा नहीं होने से वह अपनी पत्नी से आए दिन झगड़ा करता था। इस वजह से उसने अपनी पत्नी तथा बेटियों को घर से निकाल दिया था।

मामले की शिकायत थाने तक पहुंचने के बाद पुलिस ने काउंसिलिंग (Police counseling) के माध्यम से पति-पत्नी के मध्य सुलह कराई थी। इसके बाद अशोक अपनी पत्नी को एक अलग कमरे में रखने को राजी हुआ।बताया जा रहा है कि अशोक की पत्नी घर की साफ-सफाई कर रही थी। इसी बीच अवह शराब के नशे में धुत होकर पहुंचा और अपनी पत्नी के सिर पर खुखरी से चार-पांच वार किए। इसके साथ ही उसने अपनी पत्नी के गले तथा सीने पर भी खुखरी से प्राणघातक हमले किए। अशोक की पत्नी की स्थिति गंभीर है। उसका आंबेडकर अस्पताल में उपचार चल रहा है।

See also  जांजगीर : जवाहर नवोदय विद्यालय चिस्दा, कक्षा 9वीं एवं 11वीं में प्रवेश शुरू, अंतिम तिथि  07 अक्टूबर