CG : प्रेमिका को मिलने के लिए बुलाया फिर पेट्रोल छिड़ककर लगा दी आग, चीखते-चिल्लाते देखते रहे राहगीर, 70 फीसदी झुलसी महिला ने तोड़ा दम

राजधानी रायपुर के माना एयरपोर्ट क्षेत्र में घटे घटना ने पवित्र प्रेम को कलंकित किया है, समाज को झकझोर दिया है, मानवता को शर्मसार किया है। सनकी प्रेमी के एक अंधा प्रेम ने उस हर रिश्ते को मार डाला, जिसमें प्रेम को सबसे ऊपर रखा गया है। घटना में सामने आई क्रूरता ने दर्दनाक मौत की हदें पार कर दी है।

नाराज़ पत्नी को मनाने चुराई कार, इंप्रेस करने के बाद पकड़ ली पुलिस, पति की हरकत से पत्नी भी हैरान

 

जानकारी के मुताबिक रविवार रात करीब साढ़े 9 से 10 बजे के बीच माना बस्ती से बरौंदा जाने वाली सड़क पर एटीसी बिल्डिंग के पीछे ग्रामीणों और राहगीरों ने एक महिला को झुलसी हालत में चीखते-चिल्लाते देखा। सूचना मिलने पर डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और महिला को उपचार के लिए मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला करीब 65 से 70 फीसदी झुलसी हुई थी। सोमवार रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

See also  CG : हाई वोल्टेज ट्रांसफार्मर पर चढ़ा युवक, करंट लगने से सीधे गिरा नीचे, हालत गंभीर

 

मेले के आकाश झूले में फसी महिला का बाल, सिर की खाल तक उखड़ी, सामने आया दर्दनाक विडियो

मृतका की पहचान आरंग-समोदा निवासी राजकुमारी साहू (35) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह करीब पांच साल पहले पति से अलग हो गई थी। इसके बाद वह बोरियाकला क्षेत्र में शदाणी दरबार के आसपास अकेली रहकर घरेलू काम करके अपना जीवनयापन कर रही थी।

74 साल की एक महिला बनी मां, जुड़वां बच्चों के जन्म से चौंकी दुनिया, उम्र बनी चर्चा का सबसे बड़ा कारण, उम्मीद और मातृत्व की अनोखी मिसाल

 

एएसपी ग्रामीण अभिषेक झा के मुताबिक, राजकुमारी और वीरू के बीच शादी से पहले प्रेम संबंध था। घटना वाली रात वीरू ने ही उसे मिलने के लिए बुलाया था। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी कथित तौर पर पेट्रोल लेकर मौके पर पहुंचा था। पुलिस को आशंका है कि इसी दौरान दोनों के बीच विवाद हुआ और महिला पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई।

See also  विशेष आवश्यकता वाले बच्चों हेतु आंकलन शिविर 21 से

 

चाम्पा थाना में पुलिस हिरासत में मौत के बाद अंतिम संस्कार के लिए दादागिरी, चिता जलने तक छावनी में तब्दील रहा क्षेत्र, रिश्तेदारों के आने का भी नहीं किए इंतजार

 

जांच में यह जानकारी भी सामने आई है कि वर्ष 2021 में आरोपी वीरू आरंग के मोखला गांव पहुंचा था, जहां उसने कथित तौर पर राजकुमारी की सास पर टंगिये से हमला किया था। पुलिस अब इस पुराने मामले और वर्तमान घटना के बीच संबंधों की भी जांच कर रही है।

 

 

CG : छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवती को जिंदा जलाने की कोशिश, सनकी युवक ने पेट्रोल डालकर लगा दी आग, गंभीर हालत में युवती भर्ती