महिला से सोने का मंगलसूत्र छीनकर भाग रहे दो बदमाश, महिला ने दोनों को डंडों से जमकर की पीटाई, विडियो जमकर वायरल

तेलंगाना के संगारेड्डी जिले में चेन स्नैचिंग की एक घटना के बाद महिला ने खुद ही बदमाशों को सबक सिखा दिया. खेत में काम कर रही महिला से सोने का मंगलसूत्र छीनकर भाग रहे दो आरोपियों को आसपास के किसानों ने पकड़ लिया. इसके बाद महिला ने दोनों को डंडों से जमकर पीटा. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया.

 

CG : पति और बच्ची को छोड़कर महिला ने प्रेमी से की मंदिर में शादी, दूसरे पति ने जंगल में ले जाकर जमकर की मारपीट

घटना जिन्नारम मंडल के सोलकपल्ली गांव के बाहरी इलाके की है. आरोपियों की पहचान अरविंद और सेलू के रूप में हुई है. दोनों कथित तौर पर खेत में काम कर रही महिला के पास पहुंचे और उससे रास्ता पूछने का बहाना बनाया. इसी दौरान उन्होंने महिला का तीन तोले का सोने का मंगलसूत्र छीन लिया और मोटरसाइकिल से भागने लगे.

See also  11 साल की उम्र में जीजा से हुई शादी, 23 साल में देवर से प्यार, दोनों हुए फरार, अब मांग रहे सुरक्षा की गुहार

 

CG : प्रेमिका को मिलने के लिए बुलाया फिर पेट्रोल छिड़ककर लगा दी आग, चीखते-चिल्लाते देखते रहे राहगीर

 

मंगलसूत्र छीनकर भाग रहे आरोपियों को देखकर महिला ने शोर मचाना शुरू कर दिया. उसकी आवाज सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे किसान आरोपियों के पीछे दौड़े और उन्हें पकड़ लिया. इसके बाद महिला ने डंडे उठाकर दोनों की पिटाई कर दी. सूचना मिलने पर जिन्नारम पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया. पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि अरविंद और सेलू पहले भी चोरी के चार मामलों में शामिल रहे हैं. पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है.

 

See also  1 माह में 3 बार बिकी चुकी थी महिला, चौथे की थी तैयार, बार-बार बेचे जाने से परेशान महिला ने खाया जहर, महिला दलाल पति और अन्य पर मामला दर्ज