जुगाड़ की मदद से रेल की पटरी पर ही दौड़ा दी ट्रैक्टर, video viral

लोग हर काम में जुगाड़ ढूंढ लेते हैं और ऐसा भी नहीं है कि वो जुगाड़ काम नहीं करता. लोगों के जुगाड़ काम करते हैं और धड़ल्ले से करते हैं. इसका अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि एक शख्स ने जुगाड़ की मदद से रेल की पटरी पर ही ट्रैक्टर दौड़ा दी. जी हां, सोशल मीडिया पर आजकल तेजी से एक वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें पटरी पर ट्रैक्टर सरपट दौड़ता नजर आ रहा है.

अब तक तो आपने लोहे की पटरियों पर ट्रेनों को ही दौड़ते देखा होगा, लेकिन जब आप एक ट्रैक्टर को पटरी पर तेजी से दौड़ते देखेंगे, तो हैरान रह जाएंगे.वीडियो में आप देख सकते हैं कि पटरी पर ट्रेन की जगह एक ट्रैक्टर चल रहा है. पहले तो लगता है कि ट्रैक्टर शायद पटरी के बीच से होकर आगे बढ़ रहा है, लेकिन कुछ ही सेकेंड बाद यह समझ में आ जाता है कि असल में वह तो पटरी पर चल रहा होता है. ट्रैक्टर के साथ-साथ पीछे ट्रॉली भी मौजूद है, जिसपर पत्थर लदे हुए हैं.

See also  दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर गौतस्करों की पिकअप पलटी, एक तस्कर की मौत, एक घायल

सबसे खास बात कि ट्रैक्टर में आम गाड़ी वाले पहियों की जगह रेल के पहिये लगे हुए हैं और उसी वजह से ट्रैक्टर एकदम सरपट पटरी पर दौड़ रहा है. जाहिर है कि यह अनोखा कारनामा रेलवे की ओर से किया गया होगा, क्योंकि पटरियों पर यूं ही कोई गाड़ी तो नहीं चला सकता, क्योंकि यह उस रास्ते पर आने-जाने वाले ट्रेनों के लिए खतरा पैदा कर सकता है.

https://www.instagram.com/reel/Cc8aVJ8oL1N/?utm_source=ig_web_button_share_sheet