पटवारी ने कहा : तुम मुझे नहीं जानते हो मैं बहुत खराब आदमी हूँ मैं तुम्हे जान से मरवा कर फेकवा दूंगा, देखें फिर हुआ क्या

JJohar36garh News। जांजगीर जिला के पामगढ़ में आज सुबह बंटवारे के संबंध में पटवारी से पूछे जाने पर उन्होंने जवाब देने के बजाय उल्टे प्रार्थी को अश्लील गाली देते हुए जान से मारने की धमकी दी। प्रार्थी पामगढ़ तहसील में दस्तावेज लेखक का कार्य करता है। पटवारी किस व्यवहार से क्षुब्ध होकर दस्तावेज लेखक ने राज्यपाल, मुख्यमंत्री, एसडीएम और तहसीलदार से इसकी शिकायत करते हुए कार्यवाही की मांग की है।

दरअसल चंडीपारा उरैहा निवासी जागेश्वर रत्नाकर पिता फुली गिलास रत्नाकर पामगढ़ तहसील में दस्तावेज लेखक का काम करता है। उसकी मां के द्वारा नायब तहसीलदार पामगढ़ के समक्ष बंटवारा आवेदन प्रस्तुत किया गया है। जो हल्का पटवारी के प्रतिवेदन के लिए पिछले 03 माह से लंबित है। इसके संबंध में गुरूवार की सुबह 11: 10 बजे तत्कालिन हल्का पटवारी कोड़ाभाट प.ह. नं. 23 देवेन्द्र साहू को मोबाईल नं. 99047975104 से कॉल किया। इस पर पटवारी देवेन्द्र साहू भड़क उठे और अश्लील गाली देने लगा। उनको समझाने का प्रयास किया गया। लेकिन पटवारी साहब समझने के बजाय कहने लगे कि तुम मुझे नहीं जानते हो मैं बहुत खराब आदमी हूँ मैं तुम्हे जान से मरवा कर फेकवा दूंगा । इस दौरान दस्तावेज लेखक अपने टेबल पर बैठा हुआ था और मोबाइल स्पीकर मोड पर था। दस्तावेज़ लेखक और पटवारी की बातों को वहां मौजूद लोगों ने भी सुना। जिसके बाद व्यथित दस्तावेज दस्तावेज लेखक जागेश्वर रत्नाकर ने इसकी शिकायत राज्यपाल मुख्यमंत्री एसडीएम और तहसीलदार से लिखित रूप में की है।

See also  ‘महतारी वंदन’ योजना की अगली किस्त पाने के लिए महिलाओं को जल्द कराना होगा e-KYC