CG : 14 साल की लड़की को बंधक बनाकर किया दुष्कर्म, मामला दर्ज

JJohar36garh News| बिलासपुर में 14 साल की स्टूडेंट को अगवा कर उसे बंधक बनाकर दुष्कर्म किया गया। किसी तरह लड़की उनके चंगुल से भागी और परिजनों को सारी बात बताई। पुलिस ने इस मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है। मामला चकरभाठा थाना क्षेत्र का है।

देखें -घर बैठे इसे बनवा सकते हैं बच्चे का बर्थ सर्टिफिकेट, जानें बिना नाम के कैसे बनेगा सर्टिफिकेट

जानकारी के अनुसार चकरभाठा क्षेत्र की 14 साल की लड़की अपनी मौसी के घर जा रही थी। आरोप है कि रास्ते में अचानकपुर का रहने वाले इस्लाम खान (19) ने उसे रोक लिया। फिर युवक ने उसे अपनी बाइक से उसकी मौसी के घर छोड़ने छोड़ने के बहाने बैठा लिया और अपने घर ले गया। वहां कमरे में बंद कर लड़की से दुष्कर्म किया। बाद में किसी तरह वह अपने घर पहुंची, इधर, लड़की के परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। किशोरी ने परिजन को पूरी घटना की जानकारी दी।

See also  CG : शौच करने गई आदिवासी महिला से दो मनचलों ने की जबरदस्ती करने की कोशिश, अर्धनग्न कर वीडियो बनाकर किया वायरल

देखें – अचानक एटीएम से निकलने लगा ज्यादा नोट, निकालने वालों की उमड़ पड़ी भारी भीड़

TI मनोज नायक ने बताया कि नाबालिग लड़की को अगवा कर बंधक बनाकर दुष्कर्म करने की शिकायत मिलते ही पुलिस ने आरोपी की जानकारी जुटाई। तत्काल पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी और रात में उसके घर में दबिश देकर पकड़ लिया। आरोपी इस्लाम को पुलिस ने गिरफ्तार कर उसके खिलाफ धारा 363, 366, 342, 376 और पाक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।

देखें – 10 साल के बच्चे पर बुआ ने चाकू से किए ताबड़तोड़ 20 वार