बिलासपुर : चना लोड गाड़ी हुई दुर्घटनाग्रस्त, चना लूटने लगी ग्रामीणों की फौज

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक साथ तीन गाड़ियां आपस में टकरा गईं, जिससे चना लोड गाड़ी भी इसकी चपेट में आ गई. बोरे फट जाने की वजह से चने बाहर आए गए और गांव वालों ने लूट मचा दी.

दरअसल, तीन गाड़ियों के आपस में एक्सीडेंट होने से गांव में लूट मच गई. ट्रक से फूटे चने के बोरे को गांव वालों ने लूट लिया. चना लूटने गांव के लोग बड़ी संख्या में बोरा लेकर पहुंचे थे| हिर्री थाना अंतर्गत बेलमुण्डी गांव का मामला है. ग्रामीणों की लूट के आगे पुलिस मौन होकर देखती रही. इससे गांव वालों की लूट की लॉटरी लग गई.

See also  हमारी सांस्कृतिक और धार्मिक परंपराएं जीवन में उल्लास भी भरती हैं : मुख्यमंत्री साय