एचडीएफसी बैंक ने अपने 100 से ज्यादा ग्राहकों को एक दिन के लिए किया मालामाल, हर ग्राहक के खाते में डाले 13-13 करोड़ रुपये

तमिलनाडु की टी. नगर स्थित एचडीएफ बैंक की ब्रांच से जुड़े 100 ग्राहकों को रविवार को उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर SMS आया.पता चला उनके खाते में करोड़ों रुपये जमा कराए गए हैं.

एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) का ऐसा कारनामा सामने आया है कि इसे जिसने भी सुना चौक गया. दरअसल, बीते रविवार बैंक की ओर से अपने 100 ग्राहकों के खाते में 1300 करोड़ रुपये ट्रांसफर (Money Transfer) कर दिए गए. जैसे ही खाते में इतनी बड़ी रकम आने का मैसेज ग्राहकों के पास आया लोगों के होश उड़ गए और खुशी का ठिकाना नहीं रहा. लेकिन, उनकी ये खुशी महज कुछ देर की ही रही.

खबरों के मुताबिक, तमिलनाडु में एचडीएफसी बैंक ने अपने 100 से ज्यादा ग्राहकों को रविवार को एक दिन के लिए मालामाल कर दिया. हर ग्राहक के खाते में 13-13 करोड़ रुपये डाल दिए गए. ग्राहकों के पास बैंक उनके खाते से लिंक मोबाइल नंबर पर पैसे डाले जाने का मैसेज जैसे ही आया, उन्हें लगा कि उनकी लॉटरी लग गई. लेकिन, जब उन्होंने अपना खाता चेक किया तो उनकी खुशी तुरंत ही हवा हो गई. देश के दूसरे सबसे बड़े बैंक का यह कारनामा देखते ही देखते वायरल हो गया और समाचारों की सुर्खियां बन गया.

See also  Breaking News : कपड़ा गोदाम में आग के बाद धमाका, 9 लोगों की मौत, रेस्क्यू जारी

https://johar36garh.com/national-news/saream-pati-ki-chappalon-se-pitai-maujood-log-banate-rahe-video/