सरेआम पति की चप्पलों से पिटाई, मौजूद लोग बनाते रहे विडियो

पश्चिम बंगाल के बर्धमान से एक वीडियो वायरल हुआ है. जहां पर एक महिला सरेआम अपने पति को चप्पलों से पीट रही है. महिला का आरोप है कि शादीशुदा होने के बाद भी उसके पति ने बच्चों को छोड़कर चुपके से मुंबई में दूसरी शादी कर ली है. उनके पास खाने-पीने तक पैसे नहीं है, लेकिन उसका पति दूसरी पत्नी के साथ मजे से समय बिता रहा है.

महिला का कहना है कि दूसरी शादी के बाद से उसका पति सोमनाथ उनकी कोई सुध नहीं ले रहा है. यहां तक कि उसने अपनी दूसरी शादी के बारे में किसी को कुछ नहीं बताया. घर में खाने-पीने की बेहद किल्लत है.

परिजनों ने सोमनाथ को समझाने की बहुत कोशिश की, लेकिन उस पर कोई असर नहीं हुआ. ऐसे में जैसे ही महिला यह पता चला कि उसका पति आया हुआ है, उसने सारा गुस्सा उस पर उतार दिया. उसने सरेआम सोमनाथ की चप्पल से धुनाई कर डाली. इसमें परिजनों ने भी उसकी मदद की. मौके पर मौजूद किसी ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. पूरे इलाके में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है. फिलहाल पुलिस में किसी ने इस मामले की कोई शिकायत नहीं की है.

See also  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ बेतुके आरोप लगाने वाले कनाडा पर भड़का भारत

https://johar36garh.com/chhattisgarh-news/pagal-kutte-ka-aatank-8-gramino-ko-banaya-apna-shikaar/