मां ने बच्ची के हाथ-पैर बांधकर उसे तपती छत पर लिटा दिया, ऐसी क्रूर सजा देखकर आप सभी के रौंमटे खड़े हो जाएंगे

क्या कोई मां इतनी बेरहम हो सकती है कि स्कूल का होमवर्क नहीं करने पर चुभती गर्मी में अपनी ही बेटी को छत पर हाथ-पांव बांधकर डाल दे? थोड़ी देर के लिए आपको यकीन नहीं होगा, पर दिल्ली में एक ऐसी ही घटना सामने आई है. अपनी दलील में मां ने माना है कि उसने बच्ची को ऐसी क्रूर सजा दी. उसने बच्ची के हाथ-पैर बांधकर उसे तपती छत पर लिटा दिया.

दरअसल, पुलिस के साथ यह वायरल वीडियो किसी शख्स ने शेयर किया था. शुरुआत में कहा गया कि यह वीडियो करावल नगर का है. जांच में पता चला कि ऐसी कोई घटना वहां नहीं हुई है. फिर पुलिस ने जांच में पाया कि यह वीडियो खजूरी खास इलाके के तुकमीरपुर गली नंबर-2 का है. पुलिस की पूछताछ में बच्ची की मां ने बताया कि बच्ची ने स्कूल का होमवर्क नहीं किया था, इसलिए हाथ-पैर बांधकर चुभती गर्मी में छत पर डाल कर उसे 5 से 7 मिनट की ऐसी सजा दी. बाद में वह बच्ची को छत से नीचे ले आई थी.

See also  केंद्र सरकार अगर मदद न करे तो एक भी दिन प्रदेश सरकार नहीं चलेगी: नड्डा

पुलिस इस मामले की जांच कर रही है. नॉर्थ-ईस्ट पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद आरोपी महिला के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी. महिला की इस हरकत से आसपास के लोग हैरान हैं और सवाल उठा रहे हैं कि कोई मां अपनी ही बेटी को ऐसी सजा कैसे दे सकती है? इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जब वायरल हुआ तो हड़कंप मच गया. पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि वायरल वीडियो खजूरी खास एरिया का है. मामले की पुष्टि के लिए विशेष टीमें बनाई गईं. काफी मशक्कत के बाद टीमों ने बच्ची के बारे में पता लगा लिया. इस मामले में बच्ची के परिजन से पूछताछ की जा रही है. मामले की जांच के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी.