Janjgir : बाइक को घसीटते ले गई बोरवेल ट्रक, मैकेनिक की दर्दनाक मौत, दूसरा गंभीर

JJohar36garh News|जांजगीर-चांपा जिले में बोरवेल वाहन की चपेट में आकर एक मैकेनिक की मौत हो गई। जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल है। ओवरटेक करने की चक्कर में बाइक फंस गई और ट्रक उसे दूर तक घसीटता ले गया। इसके चलते बाइक चालक की अंतड़ियां तक बाहर आ गईं। जबकि उसके साथी की कमर और पैर टूट गया है। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। हादसा जांजगीर थाना क्षेत्र में हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, लछनपुर निवासी मोटर मैकेनिक नरसिंह गोंड (32) और उसका हेल्पर रोहित यादव (21) गुरुवार देर शाम काम से निकले थे। इसी दौरान नेशनल हाईवे-49 पर बोरवेल मशीन लोड कर ट्रक चल रहा था। नवापारा के पास मोड़ पर नरसिंह ने ट्रक को ओवरटेक करने का प्रयास किया। तभी ट्रक चालक भी नवापारा की ओर मुड़ा और बाइक उसमें फंस गई। जिसके चलते नरसिंह गोंड और रोहित यादव भी ट्रक में फंसे दूर तक घिसटते चले गए।

See also  ड्यूटी पर तैनात पटवारी की पुलिस ने की जमकर पिटाई, पटवारी संघ ने जताई नाराजगी

इसके चलते नरसिंह का पेट फट गया। उसकी आंतें तक बाहर निकल आई और मौके पर ही मौत हो गई। जबकि रोहित यादव की कमर और पैर टूट गया। शरीर के कई हिस्सों में भी गंभीर चोट आई है। सूचना मिलने पर डायल-112 की टीम पहुंची और एंबुलेंस से रोहित को अस्पताल भिजवाया। वहां से हालत गंभीर देख उसे रायपुर रेफर कर दिया गया है। जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।