बहन की चिता पर लेटा भाई, हुई मौत, 2 मौत से पूरा में मातम

मध्य प्रदेश में लड़का अपनी बहन की चिता पर लेट गया। बुरी तरह झुलस जाने की वजह से लड़के की मौत हो गई। बाद में लड़के का अंतिम संस्कार बहन की चिता के पास ही किया गया। हैरान कर देने वाला यह मामला सागर जिले का है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मामला बहेरिया थाना क्षेत्र के मझगवां गाव की है।

बताया जा रहा है कि इस गांव में अपने परिजनों के साथ रहने वाली ज्योति उर्फ प्रीति दांगी गुरुवार की शाम खेत में गई थी और फिर अचानक लापता हो गई थी। अगले दिन यानी शुक्रवार की सुबह एक कुएं में प्रीति की डेड बॉडी मिली थी। उस वक्त इस मामले में पुलिस ने लाश का पंचनामा किया था और पोस्टमार्टम के बाद डेड बॉडी परिजनों को सौंप दी थी। 

इसके बाद परिजनों ने देर शाम प्रीति का अंतिम संस्कार किया था। शनिवार को प्रीति दांगी का चचेरा भाई करण दांगी उस श्मशान घाट पर पहुंचा जहां उसकी बहन की चिंता अभी जल रही थी। बताया जा रहा है कि यहां आने के बाद वो अपनी बहन की चिता पर लेट गया।

See also  छत्रपति शिवाजी जयंती पर पुणे में भगदड़, कई लोग घायल, हजारों की भीड़ जमा

जब तक उसपर लोगों की नजर पड़ती वो बुरी तरह झुलस चुका था। लोगों ने उसे किसी तरह चिता से उठाकर अस्पताल ले जाने की कोशिश की लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। रविवार को करण दांगी का अंतिम संस्कार उसकी चचेरी बहन की चिता के पास ही किया गया। पुलिस ने अब करण दांगी की मौत के मामले की भी जांच-पड़ताल शुरू की है। बहरहाल एक घर में भाई-बहन की मौत के बाद अब मातम पसर गया है।