मासूम बच्चे के लिए चलती बस के सामने कूद गया जवान, वीडियो वायरल

सड़क पर तेज चलते ट्रैफिक के बीच हादसे हो जाना आम बात है. लेकिन अगर कोई इंसान पलक झपकते ही किसी को बस के नीचे आने से बचा ले तो उसे फरिश्ता ही कहेंगे. फरिश्ता यानी मुश्किलों में ईश्वर का भेजा दूत (देवदूत), सोशल मीडिया पर एक ऐसे ही फरिश्ते का वीडियो वायरल हो रहा है. यह फरिश्ता कोई और नहीं सड़क पर ड्यूटी पर तैनात एक ट्रैफिक पुलिस का जवान है, जिसने अपनी तेजी से एक मां की कोख सूनी होने से बचा ली है.

इस वीडियो में एक ट्रैफिक पुलिसवाले (traffic policeman saved baby’s life video) की फुर्ती और तेज दिमाग ने एक मासूम बच्चे की जान बचा ली. आईएएस अफसर अवनीश शरण (Awanish Sharan video) ने यह वीडियो ट्विटर पर शेयर किया है. जो अब जमकर वायरल हो रहा है. देखिए ये वीडियो…

इस वीडियो को शेयर करते हुए IAS ने लिखा है, ‘ट्रैफिक पुलिस के जवान सुंदर लाल’ इसके साथ उन्होंने एक हाथ जोड़ने वाला इमोजी भी बनाया है. इस कैप्शन से पता लग रहा है कि इस जवान का नाम सुंदर लाल है. अब इस पोस्ट के कमेंट बॉक्स में लोग उनके जज्बे को सलाम कर रहे हैं.

See also  जानलेवा बनता वायु प्रदूषण: रिपोर्ट में खुलासा — हर साल लाखों की जा रही जानें!