Janjgir : बच्चे ने नहीं खाया खाना, प्रशासन की बढ़ी चिंता, बार-बार चट्टान आने हो रही देरी

90 घण्टे से बोरवेल में फंसे बच्चे की स्वास्थ्य को लेकर अब चिंताए बढ़ने लगी है | आज सुबह से बच्चे कुछ नहीं खाया है | इधर प्रसाशन हर संभव कोशिश कर रही है | लेकिन बच्चे को नुकासन से बचाने के लिए अब मेनुअल तरीके से कार्य किया जा रहा है | जिसकी वजह से कार्य में देरी हो रही है | सोमवार की रात ऐसा लग रहा था की टीम बच्चे के पास पहुंच गई है | लेकिन फिर बीच में चट्टान आ जाने के कारण फिर दिशा बदल कर दूसरी जगह से खुदाई करनी पड़ी |

मिली जानकारी के मुताबिक रेस्क्यू के दौरान राहुल का स्वास्थ बिगड़ गया है. राहुल ने आज सुबह से कोई डाइट नहीं लिया है. रेस्क्यू टीम के खाना भेजने के बावजूद राहुल हाथ उठाकर खाना नहीं पकड़ पाया है.

बीएमओ ने राहुल पर संक्रमण फैलने की भी आशंका जताई है. रेस्क्यू टीम ने कुछ ही घंटों में राहुल को बाहर निकालने का दावा किया है. रेस्क्यू 90 घंटे से जारी है, लेकिन अभी तक राहुल को बाहर नहीं निकाला जा सका है. बस उम्मीद ही कायम है.

See also  दिल्ली के तुर्कमान गेट में बवाल, मस्जिद के पास पत्थरबाज़ी के बाद 10 लोग हिरासत में

बता दें कि छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले के पिहरीद में घर के बोर में गिरे राहुल का रेस्क्यू ऑपरेशन मंगलवार को भी जारी है. करीब 90 घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सोमवार को टीम राहुल के करीब पहुंची, लेकिन इसी बीच एक और बड़ी चट्टान रोड़ा बन गई है.

https://johar36garh.com/chhattisgarh-news/rescue-team-is-listening-to-rahuls-voice-all-hospitals-between-janjgir-to-bilaspur-alert/