CG : तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, एक बच्ची व महिला की मौत, चार लोग घायल

शादी कार्यक्रम से लौट रहे एक तेज रफ्तार वैगनआर कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। दुर्घटना में कार पर सवार एक बच्ची व महिला की मौत हो गई। जबकि कार में सवार अन्य चार लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। बताया गया है कि वाहन चालक को कार में सवार लोगों ने रफ्तार कम करने कहा, लेकिन चालक नहीं माना और दुर्घटना घट गई।

 नगरी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रायपुर में पदस्थ एक आरक्षक करैहागांव से भंडारवाड़ी शादी कार्यक्रम में वैगनआर कार से गए हुए थे। शादी निबटाकर 17 जून की सुबह आरक्षक अपने परिवार के लोगों के साथ वापर करैहा लौट रहे थे। सभी लोग वैगनआर कार में बैठै हुए थे। कार को चालक लक्ष्मीनाथ मंडावी चला रहे थे। अलसुबह वाहन को तेज रफ्तार चलाने पर कार में सवार सभी लोगों ने कार धीरे चलाने कहा, लेकिन वे नहीं माने। थोड़ी दूर में दुगली से नगरी आने के दौरान कार दलदली जाने के रास्ते में पलट गई और एक पेड़ से टकरा गई।

See also  छत्तीसगढ़ में भी पेट्रोल-डीजल पर वैट की दरें कम हो सकती हैं : GST मंत्री टीएस सिंहदेव

इस दुर्घटना में कार पर सवार तीन वर्षीय गरियाबंद निवासी नेहा मरकाम और ग्राम बिलभदर निवासी कीर्ति मरकाम की दुर्घटना में मौत हो गई मौत हो गई। वहीं कार में सवार आरक्षक के अलावा रोहित नेताम, कुसुमलता नेताम, जोहनी मरकाम गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना की खबर ग्रामीणों व पुलिस को लगी, तो सभी घायलों को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती किया गया। इधर मृतकों के शव को पुलिस अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराई और अंतिम संस्कार के लिए स्वजन को शव सौंप दिए। जबकि दुर्घटना में कार क्षतिग्रस्त हो गई है। इस घटना से शादी कार्यक्रम मातम में बदल गई। पुलिस आगे की जांच में जुट गई है। आरोपित चालक के खिलाफ पुलिस ने जुर्म दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।