पिकअप से ऑटो की सीधी टक्कर, 8 लोगों की मौत, दो महिलाओं समेत सात साल की बच्ची भी

कानपुर-सागर नेशनल हाईवे पर बुधवार शाम भीषण हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में दो महिलाओं समेत सात साल की बच्ची भी हैं। हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें कानपुर रेफर किया गया है। सूचना मिलते ही डीएम-एसपी समेत उच्चाधिकारी मौके पर पहुंच गए।

शाम करीब साढ़े बजे मौदहा से सवारियां लेकर सुमेरपुर से आ रहे ऑटो की आम लादकर मौदहा जा रहे पिकअप से सीधी टक्कर हो गई। मकरांव गांव के पास हुई टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो के परखचे उड़ गए और पिकअप भी चकनाचूर हो गया। ऑटो में सवार चार लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस की गाड़ियां घटना स्थल की ओर दौड़ पड़ीं। राहगीरों की मदद ऑटो और पिकअप में फंसे घायलों को निकालकर सीएचसी मौदहा भेजा गया, लेकिन रास्ते में चार और लोगों की मौत हो गई।

See also  यूपी में सनसनीखेज वारदात: घर में घुसकर पुरोहित की बेरहमी से हत्या