Janjgir : जमीन से अचानक निकलने लगा पानी फिर प्रेशर से निकलने लगा हवा जाने क्या है पूरा मामला

जांजगीर जिला का यह ग्राम पंचायत पिहरीद में इन दिनों एक बार फिर से सुर्खियों में आ गया है पिहरीद में एक अजीबो गरीब घटना सामने आई है गांव में रहने वाले लक्ष्मीनारायण जाटवर के खेत के बीचों बीच पानी की तेज धार निकलने के साथ ही गैस भी निकल रहा है। जिसे गांव के लोग सकते में आ गए हैं ऐसा क्यों और कैसे हो रहा है इस बात को ग्रामीण भी नहीं समझ पा रहे है। खेत से पानी के साथ ही गैस निकलने की घटना सामने आई,  कुछ दिन पूर्व ही गांव के एक बोरवोल में 11 साल का मासूम राहुल गिर गया था जिसे काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया था।बहरहाल खेत से पानी के साथ गैस निकलने के  से प्रशासन को अवगत करा दिया गया है।

बोर से निकल रहे पानी व हवा के संबंध में जिला प्रशासन द्वारा घटना पर नज़र रखी जा रही है। प्रारम्भिक स्तर पर की गई जांच से स्पष्ट हुआ है कि गाँव के एक कृषक द्वारा कुछ माह पूर्व बोर कराया गया था। पानी नहीं निकलने की वजह से उन्होंने बोर को मिट्टी से पाट दिया था। बारिश का समय होने से और मिट्टी धसने से बारिश का पानी पहले ऊपर की ओर बाहर निकल रहा था और हवा भी बाहर आ रही थी। यहाँ किसी प्रकार के गैस का रिसाव नहीं हो रहा है। पी एच ई के अधिकारियों द्वारा भी मौके का निरीक्षण किया गया है। उन्होंने घटना को सामान्य बताया है। फिलहाल कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देश पर वहाँ आसपास बेरिकेडिंग कर दी गई है और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए गए हैं।

See also  Breaking : छत्तीसगढ़ में कोरोना का कहर : देर रात तक मिले 1287 संक्रमित